राजनीति
India’s 2nd Woman President Draupadi Murmu : President Election 2022
Published
3 weeks agoon

India’s 2nd Woman President Draupadi Murmu : President Election 2022 Draupadi Murmu becomes second woman president and first tribal president.

देश को अपना राष्ट्रपति मिल गया है। NDA की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। बहुत ही बड़े अंतर से की जीत हासिल। कुल 4774 वोट पड़े, जिसमें से ‘ ओडिशा की बेटी’ मुर्मू ने 2824 वोट अपने नाम किए तथा बहुत बड़ी जीत हासिल की। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी।
श्री रामनाथ कोविंद का कार्यालय खत्म होने जा रहा है
25 जुलाई को श्री रामनाथ कोविंद का कार्यालय खत्म हो रहा है। इसीलिए नए राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुए जिसमें द्रोपति मुर्मू ने अपना बेहद शानदार प्रदर्शन किया तथा जीत हासिल की। द्रोपति मुर्मू ने 50 फीसदी वोटों को तीसरे राउंड में ही हासिल कर लिया था। अभी एक राउंड बाकी था तथा वोटों की गिनती शुरू ही हुई थी कि उसी से पहले ही द्रौपदी मुर्मू को जीत की खुशी में बधाइयां मिलनी शुरू हो गई थी।

यशवंत सिन्हा को किया भारी वोटों से पराजित
राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपती ने यशवंत सिन्हा को बहुत ही भारी वोटों से पराजित किया है। तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई। इस राउंड के कुल वोट 1333 रहे, द्रोपती मुर्गी को उस में से 812 वोट मिले यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए यशवंत सिन्हा कहते हैं कि ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रोपति मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में हर भारतीय को उम्मीद है कि देश की 15वी राष्ट्रपति के तौर पर बिना किसी डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षण के रूप में कार्य करेंगी’।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि ‘द्रौपदी मुर्मू एक असाधारण विधायक और मंत्री रहे हैं। झारखंड में राज्यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यालय रहा है। मुझे यकीन है कि वह उत्कृष्ट राष्ट्रपति साबित होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को और भी मजबूत करेंगे’। पीएम मोदी ने उनके आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी।
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की 12वी पहली महिला राष्ट्रपति थी। जिन्होंने 25 जुलाई जो 2007 से लेकर 25 जुलाई 2012 तक देश की राष्ट्रपति रहे तथा उन्होंने अपनी पूरी श्रद्धा से काम किया। अब हमें देश की 15वीं दूसरी महिला राष्ट्रपति तथा पहली आदिवासी राष्ट्रपति मिल गई है। हमें उम्मीद है कि वह संविधान की रक्षा करेंगी।

राष्ट्रपति बनते ही द्रौपदी मुर्मू ने पांच रिकॉर्ड किए आपने नाम
पहला रिकॉर्ड : वह देश के सर्वोच्च सवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला है|
दूसरा रिकॉर्ड : द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी, जो आजादी के बाद देश में पैदा हुई|
तीसरा रिकॉर्ड : द्रौपदी मुर्मू के नाम हुआ सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का खिताब|
चौथा रिकॉर्ड : ऐसा पहली बार हुआ जब किसी समय पार्षद रह चुका कोई व्यक्ति भारत में राष्ट्रपति पद तक पहुंचा हो|
पांचवा रिकॉर्ड : द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ ही ओडिशा राज्य देश में सर्वोच्च सवैंधानिक पद तक पहुंचने वालों में शामिल हुआ|
You may like
Raksha Bandha 2022 कब है 11 अगस्त या 12 अगस्त
Film The Kashmir Files के कारण राजस्थान के कोटा में लागू की गई धारा 144
Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया डीजल का नया रेट, इस प्रकार करें अपने शहर की डीजल कीमत को चेक
Bsc Nursing Course Eligibility,Entrance Exam, Admission Process Check Here
Hero Motocorp Share Price Today Update
NEET EXAM 2022 Registration हुए शुरू- Check Full Information Here
खबर
Up Election 2022 live : आज होंगे पांचवें चरण के मतदान। कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला।
UP Election 2022 live update in hindi,check the UP Election 5th round timining and schdeule, Total voting details
Published
6 months agoon
February 27, 2022
UP Election 2022 live update in hindi,check the UP Election 5th round timining and schdeule, Total voting details
चुनाव आयोग द्वारा Up Election 2022 को पूरा करने के लिए 7 चरणों की व्यवस्था की गई है। अब तक सकुशल चार चरण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के हो चुके हैं। आज पांचवे चरण के लिए मतदान है। जिसमें 12 जिलों की 61 विधानसभाओं के 693 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा
इन सीटों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख मतदाता आज वोट डालेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। आइए जानते हैं आज क्या कुछ खास होने वाला है।
UP Election 2022 अयोध्या में राम मंदिर रहेगा बीजेपी का बड़ा मुद्दा।
12 जिलों की 61 विधानसभाओं में अयोध्या की पांच विधानसभा सीट भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा up election 2022 मे अयोध्या में बनाया गया राम मंदिर बड़ा सियासी मुद्दा रहेगा। अयोध्या की सीट इसलिए भी खास है क्योंकि पिछली बार 2017 में बीजेपी यहां पर पांचों सीटें जीती थी। बीजेपी इस बार भी पांचों सीटें अपने पक्ष में करना चाहेगी।
हालांकि 2012 में अयोध्या जिले की सारी सीटें समाजवादी पार्टी को मिली थी। इसलिए समाजवादी पार्टी भी अपना पुराना परफॉर्मेंस करने के लिए हर कोशिश कर रही है।
also read this- delhi to london bus
केशव और राजा भैया कि सीट पर रहेंगी सबकी नजरें।
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा से बीजेपी के फिर से उम्मीदवार हैं।पिछले दिनों उनकी विधानसभा सीट पर उनका विरोध देखने को मिला था। यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के सामने इस बार वह टिक पाएंगे या नहीं।
वही कुंडा से जनता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर भी सबकी निगाहें
होंगी।राजा भैया क्षेत्र के बड़े बाहुबली हैं, इसमें देखना होगा कि इस बार फिर से वह कुंडा विधानसभा की सीट जीत पाएंगे या नहीं।
2017 के विधानसभा चुनाव में 58.24% रहा था मतदान।
पिछली बार के Up Election 2022 में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ावा देखने को मिला था। इस बार भी लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता है। इसलिए आज भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि 60% से ज्यादा इन 12 जिलों की 61 विधानसभाओं में मतदान होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। कुछ सीटों पर भाजपा आगे दिख रही है तो कुछ सीटों पर समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
प्रतापगढ़ और इलाहाबाद की सीटों से ही तय होगा किसकी बनेगी
सरकार।
प्रतापगढ़ और इलाहाबाद की विधानसभा सीटें पूरे Up Election 2022का रुख तय कर देती है। इसी वजह से आज के मतदान पर सबकी निगाहें होंगी। जिसमें इलाहाबाद पश्चिम से वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की विधानसभा सीटें बड़ी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा जिला प्रतापगढ़ शहर से कांग्रेस की प्रवक्ता आराधना मिश्रा, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कामेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डॉक्टर संजय सिंह,बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया मैदान में है। अब देखना यह होगा की UP election 2022 मे कोनसी पार्टी जीतेगी I
मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक चलेगा।
चुनाव आयोग द्वारा Up Election 2022 के लिए आज का मतदान अपने निर्धारित समय पर करवाया जाएगा।
वोटिंग अधिकारियो को इस सम्बन्ध मे जानकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गयी है। सभी मतदान करने वाले लोगो
को अपने साथ मास्क, sanitizer साथ मे लाना जरूरी है।
खबर
Aparna Yadav ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करके अखिलेश यादव को दिया झटका -Anurag Thakur ने किया स्वागत
Aparna Yadav ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करके अखिलेश यादव को दिया झटका -Anurag Thakur ने किया स्वागत
Published
7 months agoon
January 20, 2022
Aparna Yadav Join Bjp News: हम सभी जानते ही हैं की उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के कारण माहौल काफी गर्मआया हुआ है I सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर शिकंजा कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है I बीजेपी के कई बड़े मंत्रियों ने बीजेपी से इस्तीफा देकर भारतीय समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया है I
वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव ने भी हाल ही में बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है I जब से अर्पणा यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है तभी से अर्पणा यादव खूब सुर्खियों में बनी हुई है I बीजेपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी समाजवादी पार्टी को निशाना साधते हुए अर्पणा यादव का बीजेपी पार्टी(Aparna Yadav BJP) में स्वागत किया है I

अखिलेश यादव के साथ परिवारिक विवाद होने के कारण Aparna Yadav ने छोड़ा सपा का साथ
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में बड़ा तूफान देखने को मिल रहा है I कई राजनीतिक पार्टियों बड़े के मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और मुलायम सिंह यादव की बहू ने भी सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है I
Aparna Yadav के इस फैसले से सभी लोग हैरान हैं क्योंकि वह मुलायम सिंह यादव जी के परिवार की है फिर भी वह सपा पार्टी छोड़कर बीजेपी की पार्टी में शामिल हो गई हैI
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों से अर्पणा यादव और अखिलेश यादव के परिवार के संबंध सही नहीं
चल रहे थे I राजनीतिक ऐसी चीज है जिसमें अच्छे-अच्छे परिवार टूट जाते हैं यही कारण है कि आपसी विवाद
के कारण अर्पणा ने बीजेपी पार्टी अपना ली है I
माननीय प्रधान मंत्री श्री @narendramodi जी के द्वारा राष्ट्र हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं से मैं बहुत प्रभावित हूँ और मेरे लिए भी राष्ट्र सर्व प्रथम है, अपने इसी उद्देशय की पूर्ति के लिए आज मैंने @BJP4India @BJP4UP की सदस्यता ग्रहण की है I pic.twitter.com/fsTFLKut1V
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 19, 2022
Anurag thakur ने अर्पणा यादव के फैसले का किया स्वागत
Anurag Thakur On Aparna Yadav: अर्पणा यादव का बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनुराग ठाकुर ने अर्पणा यादव की तारीफ करते हुए उनका बीजेपी कि सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया है I अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम अर्पणा यादव की हिम्मत को मानते हैं I उन्होंने अपने बलबूते पर इतना बड़ा फैसला लिया है I अर्पणा यादव का बीजेपी पार्टी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी और पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ इस बार फिर से उत्तर प्रदेश में वापसी करेंगे I
Anurag Thakur ने सपा को साधा निशाना
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब से उत्तर प्रदेश को संभाला है तभी से नारी सुरक्षा बढ़ गई है I अनुराग ठाकुर ने बताया कि 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पूरी काया ही पलट दी है I
अनुराग ठाकुर का कहना है कि पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आई है तब से ही महिलाएं रात को भी घर से बाहर निकल सकती है और आत्मनिर्भर बनने के लिए नौकरी भी कर रही हैं I
रोज़ नई जॉइनिंग बीजेपी में हो रही है, हमारे गठबंधन दल हमारे साथ है। समाजवादी पार्टी की पहली सूचि आने से उनका विरोध पार्टी और गठबंधन में हुआ है, यही कारण है वह खुल कर टिकटों का अनाउसमेंट नहीं कर पाए::केंद्रीय मंत्री @ianuragthakur pic.twitter.com/oUEYgfII1z
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 19, 2022
अर्पणा यादव के इस फैसले से सपा को मिला झटका
अर्पणा यादव का सपा छोड़ बीजेपी में शामिल होना अखिलेश यादव को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा होगा I देखना यह होगा कि अर्पणा यादव की फैसले पर अखिलेश यादव क्या बयान देते हैं I जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के चुनाव है वैसे वैसे माहौल काफी गर्मआया हुआ है I अब देखना यह होगा कि इस बार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता किसे मुख्यमंत्री चुनती है I
खबर
Aparna Yadav सहित मुलायम परिवार की बेटी भी हुई , BJP में शामिल
Aparna Yadav join bjp;मुलायम परिवार की छोटी बहू Aparna Yadav बीजेपी में शामिल होने वाली है इसकी चर्चा तो अब से लेकर पूरे चुनाव में ही
होगी l जबकि मुलायम परिवार की बहु सहित एक बेटी भी बीजेपी में शामिल होने वाली हैं।
Published
7 months agoon
January 19, 2022
Aparna Yadav Join Bjp: राजनीति एक ऐसी चीज है जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है l इस बात का तो आपको पता ही होगा कि कुछ ही दिन पहले योगी सरकार के 2 बड़े मंत्रियों सहित कुछ विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने समाजवादी पार्टी को काफी जोर का झटका भी दिया है।
मुलायम परिवार की छोटी बहू Aparna Yadav बीजेपी में शामिल होने वाली है इसकी चर्चा तो अब से लेकर पूरे चुनाव में ही होगी l जबकि मुलायम परिवार की बहु सहित एक बेटी भी बीजेपी में शामिल होने वाली हैं।

मुलायम परिवार की पहली बेटी संध्या यादव उतर रही है राजनीति में
यह पहली बार नहीं हुआ कि मुलायम परिवार का कोई सदस्य बीजेपी पार्टी में शामिल हो रहा हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तरफ से समाजवादी पार्टी को एक बहुत ही बड़ा झटका मिला हैं। मुलायम परिवार की बेटी संध्या यादव राजनीति में पहली बार उतर रही हैं जोकि Aparna Yadav(Aparna Yadav sister in Law) की ननंद तथा धर्मेंद्र यादव की सगी बहन है।
इन्होंने अपना राजनीतिक सफर तो समाजवादी पार्टी के साथ ही शुरू किया था मगर पंचायत चुनाव के दौरान संध्या यादव बीजेपी पार्टी में शामिल हो गई है।
Sandhya Yadav Husband संजय यादव भी हो चुके हैं बीजेपी पार्टी में शामिल
इतना ही नहीं Sandhya Yadav के साथ-साथ उनके पति अनुजेश प्रताप यादव भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। एक समय तो ऐसा भी था जब मुलायम परिवार के बहुत से सदस्य राज्यसभा तथा लोकसभा में भी शामिल थे जैसे शिवपाल यादव विधानसभा में थे, साथ ही Shivpal Yadav समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे l
इनके एक परिवार के दूसरे सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष प्रधान ,सहकारी बैंक अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख जैसे पदों पर हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जब वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिला था , तो तब उनके परिवार के बहुत से लोगों की यह चाहत भी की थी वह भी मुख्यमंत्री बने l मगर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया था।
पिछले चुनाव से पहले सामने आया था मुलायम परिवार का झगड़ा
जब उत्तर प्रदेश राज्य में पिछली बार चुनाव होने वाले थे तो उस चुनाव के कुछ समय पहले मुलायम परिवार का एक झगड़ा भी सामने आया था। यह झगड़ा अखिलेश यादव तथा उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच काफी हद तक बढ़ चुका था l जिसके बाद शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली हैं।
Mulayam Singh ने परिवार को टूटने से बचाने के लिए की थी काफी कोशिश
वैसे तो मुलायम सिंह यादव ने अपने परिवार को एकजुट रखने की काफी कोशिशें की हैं ताकि उनका परिवार बिना टूटे ही एक साथ रह सकें। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि अखिलेश यादव तथा डिंपल यादव के साथ Aparna Yadav और उनके पति प्रतीक यादव(Husband of aparna yadav) के रिश्ते कुछ अच्छे नहीं है।
इसी वजह से अब Aparna Yadav बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं। पहले भी Aparna Yadav ने बीजेपी में शामिल होने के लिए कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा आदित्यनाथ योगी की भी तारीफ की है।
माननीय प्रधान मंत्री श्री @narendramodi जी के द्वारा राष्ट्र हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं से मैं बहुत प्रभावित हूँ और मेरे लिए भी राष्ट्र सर्व प्रथम है, अपने इसी उद्देशय की पूर्ति के लिए आज मैंने @BJP4India @BJP4UP की सदस्यता ग्रहण की है I pic.twitter.com/fsTFLKut1V
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 19, 2022
लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं अपर्णा यादव
Aparna Yadav के बीजेपी पार्टी में शामिल होने के पश्चात बीजेपी पार्टी Aparna Yadav को Lucknow Cantt विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी सरकार की तरफ से समाजवादी पार्टी को मिले इस झटके के बाद देखना यह है कि अखिलेश यादव इसका क्या जवाब देते हैं।
वैसे तो जब उनके परिवार में आपसी संबंध ठीक नहीं है तो इस विषय में अखिलेश यादव भी कुछ नहीं कर सकते हैं। परंतु जितना हम अखिलेश यादव को जानते हैं तो वह इसका कुछ ना कुछ जवाब दो जरूर देंगे।
खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें – aishvarya love story the end


Raksha Bandha 2022 कब है 11 अगस्त या 12 अगस्त

Film The Kashmir Files के कारण राजस्थान के कोटा में लागू की गई धारा 144

Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया डीजल का नया रेट, इस प्रकार करें अपने शहर की डीजल कीमत को चेक

Tridha Choudhury ने बोल्ड लुक से ढाया कहर- Fans देखकर हो गए दीवाने

Harshita Ojha : Ek Veer Ki Ardas Veera की छोटी वीरा आज दिखती है बला की खूबसूरती और स्टाइलिश।

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा की छोटी सोनू उर्फ Jheel Mehta करने जा रही है शादी? जानिए पुरा सच!
Trending
- खबर6 days ago
Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया डीजल का नया रेट, इस प्रकार करें अपने शहर की डीजल कीमत को चेक
- खबर6 days ago
Hero Motocorp Share Price Today Update
- खबर6 days ago
Film The Kashmir Files के कारण राजस्थान के कोटा में लागू की गई धारा 144
- खबर6 days ago
Bsc Nursing Course Eligibility,Entrance Exam, Admission Process Check Here
- खबर6 days ago
NEET EXAM 2022 Registration हुए शुरू- Check Full Information Here
- खबर4 days ago
Raksha Bandha 2022 कब है 11 अगस्त या 12 अगस्त